enewsmp.com
Home क्राइम बहरी पुलिस की कार्रवाई: दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 2.224 किलो गांजा जब्त

बहरी पुलिस की कार्रवाई: दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 2.224 किलो गांजा जब्त

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 2 किलो 224 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवगवा निवासी ममता साकेत और सुनीता साकेत अपने-अपने घरों में गांजा बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर ग्राम देवगवा में एक साथ दबिश दी।

तलाशी के दौरान दोनों महिला आरोपियों के घरों से एक-एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 2 किलो 224 ग्राम गांजा जब्त कर दोनों महिलाओं के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक समयलाल वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अविनेश चौधरी, आरक्षक राजकमल सिंह, चैतन्य मिश्रा, प्रभात तिवारी, प्रियंका बेलदार तथा चालक प्रधान आरक्षक शिवकुमार नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share:

Leave a Comment