enewsmp.com
Home करियर मध्य प्रदेश में 1200 अस्पताल सहायकों की भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश में 1200 अस्पताल सहायकों की भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। प्रदेश में अस्पताल सहायक सहित विभिन्न पदों पर 3000 से अधिक नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अस्पताल सहायक के करीब 1200 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।भर्ती में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अस्पताल सहायक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। साथ ही विभागीय प्रमोशन के अवसर भी दिए जाएंगे।भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क में राहत दी गई है।

उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Share:

Leave a Comment