enewsmp.com
Home करियर एमपी में 2306 सरकारी पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; पटवारी के 200 पद भी शामिल

एमपी में 2306 सरकारी पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; पटवारी के 200 पद भी शामिल

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के तहत 2306 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी के 200 पद भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के 61 विभागों एवं शासकीय संस्थाओं में 2106 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन विभागों में सबसे ज्यादा पद-

भर्ती में सबसे अधिक 530 पद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सहायक उप निरीक्षक के लिए हैं। इसके अलावा पंचायत राज संचालनालय में 373 पद, आयुक्त सहकारिता कार्यालय में 105 पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में 88 पद, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में 118 पद तथा उद्योग संचालनालय में 45 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों, नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों, सहकारी दुग्ध संघों एवं अन्य शासकीय संस्थानों में भी रिक्त पद भरे जाएंगे।

पटवारी के 200 पद भी इसी परीक्षा से भरेंगे-

एमपीईएसबी की नियम पुस्तिका के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भर्ती भी इसी संयुक्त परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया लागू होगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी
भर्ती परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 4 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026
परीक्षा प्रारंभ: 22 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क-

सामान्य वर्ग: ₹500
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग (मध्यप्रदेश निवासी): ₹250
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Share:

Leave a Comment