enewsmp.com
Home सीधी दर्पण ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मानस भवन में हुआ राष्ट्र चिंतन कार्यक्रम, ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के लिए 10 वर्षों के संघर्ष को किया साझा

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मानस भवन में हुआ राष्ट्र चिंतन कार्यक्रम, ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के लिए 10 वर्षों के संघर्ष को किया साझा

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मानस भवन सीधी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रबुद्ध जन गोष्ठी एवं राष्ट्र चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी विधायक एवं विंध्य क्षेत्र की संगठन प्रभारी रीति पाठक शामिल हुईं। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ‘मुन्नू’, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, इंद्रशरण सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी सहित जिले के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष की भूमिका पर अपने विचार रखे । सीधी विधायक रीति पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जिम्मेदार भूमिका का निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने विपक्ष की कथित अराजकतावादी सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो देश का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिम्मेदार राजनीतिक व्यवहार और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के संघर्ष को किया याद

कार्यक्रम के दौरान रीति पाठक ने ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान इस रेल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों और करीब 10 वर्षों के संघर्ष को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन उनका सपना रहा है और इसे साकार करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने उनका सहयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परियोजना को लेकर किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।

गोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र, राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

Share:

Leave a Comment