enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को सौगात, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को सौगात, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ महीने की बकाया राशि (एरियर्स) का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। वहीं अक्टूबर माह के वेतन, जिसका भुगतान नवंबर में होगा, से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ मिलने लगेगा।

सरकार के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक की बकाया राशि एकमुश्त नहीं मिलेगी, बल्कि इसे तीन समान मासिक किस्तों में दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। अक्टूबर के वेतन से बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ते का नियमित नकद भुगतान होगा।

राज्य सरकार ने पेंशनर्स को भी राहत देने का निर्णय लिया है। पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इससे प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके हितों में सदैव उनके साथ खड़ी है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Share:

Leave a Comment