enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का निधन, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया शोक

शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का निधन, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया शोक

भोपाल ( ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई के निधन का समाचार सामने आया है। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, जैत में होगा अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती काशीबाई का भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भोपाल के साकेत नगर स्थित आवास पर रखा गया। इसके बाद सीहोर जिले के पैतृक ग्राम जैत में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार निर्धारित किया गया है।

Share:

Leave a Comment