enewsmp.com
Home सियासत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सीधी सिंगरौली से चार नेताओं का प्रतिनिधित्व...

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सीधी सिंगरौली से चार नेताओं का प्रतिनिधित्व...

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यसमिति में सीधी और सिंगरौली जिले के चार नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व द्वारा जारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची में सीधी जिले से रीती पाठक, शरदेंदु तिवारी, कुंअर सिंह टेकाम और सिंगरौली से गिरीश द्विवेदी को सदस्य बनाया गया है।

जारी सूची में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न जिलों के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। सीधी सिंगरौली जिले से चार नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पूर्व सांसद सीधी विधायक एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता रीती पाठक को एक बार फिर प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। वहीं पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, धौहनी विधायक प्रदेश प्रवक्ता कुंअर सिंह टेकाम और सिंगरौली से गिरीश द्विवेदी को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल कर संगठन ने उन पर विश्वास जताया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश कार्यसमिति में सीधी जिले का प्रतिनिधित्व बढ़ने से क्षेत्र के संगठनात्मक और विकास संबंधी मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

भाजपा मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूची
1. डॉ. मोहन यादव
2. श्री शिवराज सिंह चौहान
3. डॉ. वीरेन्द्र कुमार
4. श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
5. श्री जगदीश देवड़ा
6. श्री राजेन्द्र शुक्ल
7. श्री डी.डी. उइके
8. श्रीमती सावित्री ठाकुर
9. श्री कैलाश विजयवर्गीय
10. श्री प्रह्लाद पटेल
11. श्री राकेश सिंह
12. श्री विष्णु दत्त शर्मा
13. श्री फग्गन सिंह कुलस्ते
14. श्री नरोत्तम मिश्रा
15. श्री लाल सिंह आर्य
16. श्री अरविंद भदौरिया
17. श्रीमती संपतिया उइके
18. श्री कुंअर विजय शाह
19. श्री इंदर सिंह परमार
20. श्री उदय प्रताप सिंह
21. श्री तुलसीराम सिलावट
22. श्री प्रहलाद सिंह पटेल
23. सुश्री निर्मला भूरिया
24. श्री गोविंद सिंह राजपूत
25. श्री विश्वास सारंग
26. श्री नारायण सिंह कुशवाह
27. श्री चेतन्य कुमार काश्यप
28. श्री भूपेन्द्र सिंह
29. श्रीमती कृष्णा गौर
30. श्रीमती संध्या राय
31. श्री गणेश सिंह
32. श्रीमती हिमाद्री सिंह
33. सुश्री कविता पाटीदार
34. श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि
35. श्रीमती माया नारोलिया
36. श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह
37. श्री हरिशंकर खटीक
38. श्री कमल पटेल
39. श्री गजेन्द्र पटेल
40. श्री रामस्वरूप शर्मा
41. श्री गिरिराज डण्डौतिया
42. श्री ओ.पी.एस. भदौरिया
43. श्री विपिन गोस्वामी
44. श्रीमती रक्षा सिरोनिया
45. श्री अभय चौधरी
46. श्रीमती इमरती देवी
47. श्री वीरेन्द्र जैन
48. श्री नरेन्द्र बिषेरे
49. श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया
50. श्री हरिसिंह यादव
51. श्रीमती विनोद पंथी
52. श्रीमती ललिता यादव
53. श्रीमती ममता गुप्ता
54. श्री गौरव तिवारी
55. श्रीमती रीती पाठक
56. श्री के.पी. त्रिपाठी
57. श्री अखण्ड प्रताप सिंह
58. श्री मुगेंद्र सिंह
59. श्री सरदेंदु तिवारी
60. श्रीमती रीति पाठक
61. श्री कुंवर सिंह टेकाम
62. श्री योगेश पाल गुप्ता
63. श्रीमती प्रेमवती खेखवार
64. श्री गिरीश द्विवेदी
65. सुश्री मीना सिंह मांडेवे
66. सुश्री जानवती

Share:

Leave a Comment