भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का शनिवार को ऐलान कर दिया गया। इसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं मोना सुस्तानी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मोना सुस्तानी ने मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। अब संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलने को उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेशभर की महिला नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मोना सुस्तानी पूर्व में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उनके ससुर गुलाब सिंह सुस्तानी राजगढ़ से दो बार विधायक रहे हैं और दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान एमपी एग्रो के चेयरमैन भी रहे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद बदला राजनीतिक रुख वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं मोना सुस्तानी को भाजपा के रोडमल नागर ने 2 लाख से अधिक मतों से हराया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वर्तमान में वे “लालचुनर” नामक संगठन के माध्यम से नातरा प्रथा के खिलाफ अभियान चला रही हैं। कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां प्रदेश उपाध्यक्ष * नीलिमा शिंदे – ग्वालियर * आशा गुप्ता – पन्ना * माया पटेल – देवास * शालिनी सरावगी – शहडोल * एडवोकेट अंजना पटेल – बड़वानी * विभा श्रीवास्तव – अशोकनगर * डॉ. याकृति जाड़िया – सागर प्रदेश मंत्री * शशि पटेल – मंडला * खुशबू गुप्ता – ग्वालियर * रीना दंडोतिया – मुरैना * ममता मालवीय – बैतूल * डॉ. अंजली रायजादा – ग्वालियर * चारुलता यादव – खंडवा * सीमा जायसवाल – सिंगरौली * प्रमिला यादव – उज्जैन कोषाध्यक्ष व कार्यालय प्रभार * कोषाध्यक्ष – सीए निधि बंग (इंदौर) * सह कोषाध्यक्ष – अर्चना अग्रवाल (जबलपुर), पूर्णिमा तिवारी (रीवा) * कार्यालय मंत्री – भावना सिंह (भोपाल) * सह कार्यालय मंत्री – विमला तिवारी (भोपाल), ललिता पुर्तिया (नर्मदापुरम) मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी * मीडिया प्रभारी – हर्षा ठाकुर (खंडवा) * सह मीडिया प्रभारी – प्रियांशा उरमलिया (सतना) * सोशल मीडिया प्रभारी – स्मृति जैन (नरसिंहपुर) * सह सोशल मीडिया प्रभारी – सारिका उपाध्याय (ग्वालियर), एडवोकेट गायत्री सिंह ठाकुर (भोपाल) * आईटी प्रभारी – सुधा सुख्यानी (इंदौर) * सह आईटी प्रभारी – रश्मि पांडे (भोपाल), किरण भदोरिया (ग्वालियर) नीति, शोध व प्रशिक्षण * नीति एवं शोध प्रभारी – डॉ. साक्षी भारद्वाज (भोपाल) * सह प्रभारी – सुमन सिंह (सीधी), इंदु चौधरी (सागर) * प्रशिक्षण प्रभारी – शिवानी अडसपुरकर (इंदौर) * सह प्रशिक्षण प्रभारी – डॉ. वंदना आर्य (नरसिंहपुर), चेतना शर्मा (शाजापुर)