दिवाली के बाद सराफा बाजार में मंदी, सोना-चांदी के भावों में आई बड़ी गिरावट भोपाल(ईन्यूज एमपी)-दिवाली के बाद राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में मंदी का असर दिखाई देने लगा है। पिछले आठ दिनों में सोने के दाम में करीब सात हजार रुपये प्रति तौला तक की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी लगभग 29 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। रविवार को 24 कैरेट सोना 1,25,600 रुपये प्रति तौला पर कारोबार करता रहा, जबकि चांदी 1,29,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही। वहीं 22 कैरेट सोना 1,11,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 91,700 रुपये प्रति तौला दर्ज किया गया। 17 अक्टूबर को सोना 1,33,500 रुपये और चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर थी। कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट और डॉलर में मजबूती के चलते स्थानीय स्तर पर भी सोना-चांदी के भावों में कमी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार दामों में और बदलाव संभव है।