enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में कल 4 नवंबर को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, पांच फीडर होंगे प्रभावित

सीधी में कल 4 नवंबर को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, पांच फीडर होंगे प्रभावित

सीधी(ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 220 केवी उपकेंद्र सीधी में 33 केवी मेन बस के आवश्यक रखरखाव का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण) ने जानकारी देते हुए बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान 33 केवी सेमरिया, सिहावल, मड़वास, जेपी-1 (बरसाबाबा) एवं जेपी-2 (बघवारी) फीडर बंद रहेंगे। इससे संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार