enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सोमेश्वर सिंह प्रलेस के प्रांतीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य चुने गए बधाई

सोमेश्वर सिंह प्रलेस के प्रांतीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य चुने गए बधाई

सीधी(ईन्यूज एमपी)--इंदौर में सम्पन्न मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के 14वें राज्य सम्मेलन में प्रसिद्ध लेखक,कवि मोहन कुमार डहरिया छिंदवाड़ा अध्यक्ष, अनिल करमेले भोपाल महासचिव, सोमेश्वर सिंह सीधी अध्यक्ष मंडल सदस्य तथा अशोक तिवारी अकेला कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। निवर्तमान अध्यक्ष सेवाराम त्रिपाठी ने अस्वस्थता के चलते अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री डहरिया ने कहा कि वे प्रगतिशील लेखक संघ की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सीधी इकाई के अध्यक्ष सोमेश्वर सिंह को अध्यक्ष मंडल का सदस्य तथा अशोक तिवारी अकेला को कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर सीधी प्रलेस के साथी संरक्षक राजेंद्र भदौरिया, प्रो.अनिल कुमार सिंह, शिव शंकर मिश्रा सरस, जगदीश मिश्रा, राजीव सिंह चौहान, अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम, रावेद्र शुक्ला, संतोष तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, महेश पटेल आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share:

Leave a Comment