enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, जलकर खाक हुआ महिंद्रा युवो 275

सीधी:धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, जलकर खाक हुआ महिंद्रा युवो 275

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दिया डोल में धान की गहाई के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रैक्टर का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दिया डोल में चंदन सिंह के घर पर धान की फसल की गहाई का काम चल रहा था। इसी दौरान गोलई केवट के स्वामित्व वाले महिंद्रा युवो 275 ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण ट्रैक्टर को बचाना मुश्किल हो गया और उसका अधिकांश हिस्सा जल गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक घटना की सूचना मझौली थाने में दे रहे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है।

Share:

Leave a Comment