भोपाल(ईन्यूज एमपी)- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माता श्रीमती काशीबाई का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अब 12 नवंबर 2026, गुरुवार को तेरहवीं एवं गंगाजलि पूजन का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, यह कार्यक्रम भोपाल स्थित वृंदावन गार्डन, होशंगाबाद रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यालय की ओर से इस संबंध में स्वजनों एवं आमंत्रितजनों को सूचना प्रेषित कर अनुरोध किया गया है कि कार्यक्रम की जानकारी संबंधित माननीयों तक पहुंचाई जाए। उल्लेखनीय है कि माता के निधन से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में शोक का माहौल है। तेरहवीं एवं गंगाजलि पूजन के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों के पहुंचने की संभावना है।