enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश 9 साल के वैवाहिक सफर का हुआ अंत, सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का आपसी सहमति से तलाक

9 साल के वैवाहिक सफर का हुआ अंत, सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का आपसी सहमति से तलाक

शहडोल ( ईन्यूज एमपी) लोकसभा क्षेत्र शहडोल की भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पूर्व भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मरावी का वैवाहिक संबंध अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम जिला न्यायालय ने दोनों की पारस्परिक सहमति के आधार पर विवाह विच्छेद की डिक्री पारित कर दी है।
दोनों का विवाह 23 नवंबर 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से राजेंद्रग्राम में हुआ था। शादी के करीब 9 साल बाद कोर्ट से वैवाहिक रिस्तों की डिक्री जारी हुई है। दोनों के बीच आपसी मतभेद के कारण वे 5 मई 2021 से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।
दोनों की 5 साल की बेटी जिसका जन्म 20 जून 2019 है। बेटी की पूरी कस्टडी सांसद हिमाद्री सिंह के पास ही रहेगी।

बतादें कि बेटी के पालन-पोषण, शिक्षा स्वास्थ्य और भविष्य के सभी खर्चों की जिम्मेदारी हिमाद्री सिंह खुद उठाएंगी। उन्होंने पति नरेंद्र मरावी से अपने या बेटी के लिए किसी भी तरह का गुजारा भत्ता (Alimony) लेने से स्पष्ट इनकार किया है। हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13-बी के तहत दिया गया।
कोर्ट ने नियमानुसार दोनों को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड (समय) दिया था और सुलह के प्रयास भी किए थे।
6 महीने की अवधि बीतने के बाद भी जब दोनों ने साथ रहने में असमर्थता जताई, तब अदालत ने 3 सितंबर 2026 को तलाक की अंतिम डिक्री मंजूर की।
दोनों पक्षों ने कोर्ट को सूचित किया कि जेवरात और उपहारों लेन-देन को लेकर उनके बीच कोई विवाद नहीं है।

Share:

Leave a Comment