enewsmp.com
Home क्राइम मझौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन आरोपी गिरफ्तार, गांजा और नशीली कफ सिरप बरामद

मझौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन आरोपी गिरफ्तार, गांजा और नशीली कफ सिरप बरामद

मझौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन आरोपी गिरफ्तार, गांजा और नशीली कफ सिरप बरामद

सीधी(ईन्यूज एमपी)-जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मझौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा और प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राम चुवाही की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने ग्राम करमाई-अतरैला मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू गुप्ता (24), अखिलेश गुप्ता (32) और सुजीत गुप्ता (18 वर्ष 1 माह) निवासी टेकर बनियान टोला, थाना मझौली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, 38 नग नशीली कफ सिरप एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल सीधी भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह मादक पदार्थ बाहर से लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विशाल शर्मा, सउनि अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक शंकर राज सिंह परिहार, आरक्षक अक्षय तिवारी, बृजकिशोर शुक्ला, जीतेन्द्र सिंह बघेल एवं भैयालाल सिंह की विशेष भूमिका रही।

Share:

Leave a Comment