enewsmp.com
Home क्राइम चोरी करते पकड़े जाने पर चाकू से जानलेवा वार — जमोड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

चोरी करते पकड़े जाने पर चाकू से जानलेवा वार — जमोड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

चोरी करते पकड़े जाने पर चाकू से जानलेवा वार — जमोड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप थाना जमोड़ी पुलिस ने चोरी का प्रयास करते हुए फरियादी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा है।

फरियादी अनिल कुमार द्विवेदी पिता जानकीराम द्विवेदी उम्र 43 वर्ष निवासी हटवा थाना बहरी (हाल मुठिगवां थाना जमोड़ी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की रात भोजन कर अपने नव निर्मित मकान में सो रहे थे। 18 अक्टूबर को अलसुबह करीब 2:30 बजे घर के पीछे से असामान्य आवाज सुनाई देने पर वे जाग गए। बाहर जाकर देखा तो सन्नू साकेत पिता मुन्ना साकेत निवासी मुठिगवां उनके घर का लोहा (सरिया) चोरी कर रहा था।

फरियादी द्वारा आपत्ति जताने पर आरोपी ने हाथ में लिए चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें शरीर में कई गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजनों की मदद से फरियादी को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र और सघन तलाशी अभियान के माध्यम से आरोपी सन्नू साकेत को गिरफ्तार कर थाना लाया। विधिसम्मत कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक वीरभान साकेत, सहायक उप निरीक्षक आर.डी. साकेत, प्रधान आरक्षक महेंद्र, सुनील बागरी, अशोक बहरोलिया तथा आरक्षक के.पी. सिंह, ललित और नीरज का सराहनीय योगदान रहा।

Share:

Leave a Comment