सीधी(ईन्यूज़ एमपी)-पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया है।उन्होने कहा कि फरार आरोपियों को जो भी व्यक्ति गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा जिसके आधार पर फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हो सकेगी ईनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। ईनाम वितरण करने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रूपये ईनाम राशि की घोषण की है। थाना चुरहट के ग्राम पचोखर वंश बहादुर पटेल पिता रामसुन्दर पटेल फारर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की है। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रूपये ईनाम राशि की घोषणा की है।