enewsmp.com
Home क्राइम संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, बहरी पुलिस कर रही जाँच

संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, बहरी पुलिस कर रही जाँच

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के थाना बहरी अन्तर्गत पखड़ा गांव के तालाब के पास से महिला का शव मिला है| मिल रही जानकरी के अनुसार ग्रामीणों ने तालाब के पास संदिग्ध हालत में महिला का शव पड़ा देखा जिसके बाद बहरी थाने में सूचना दी गयी| घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची बहरी पुलिस फ़िलहाल इस मामले की जाँच कर रही है तथा शव को पीएम हेतु बहरी उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है|

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मृतक महिला का नाम सोनकली कुशवाहा पति रामसखा कुशवाहा उम्र 40 वर्ष है| जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है|

Share:

Leave a Comment