e🆕sm🅿.com👉सतना:-जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के सुजावल गांव में संपत्ति विवाद के चलते एक युवक ने गोली मारकर अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान पचपन वर्षीय शैलबिहारी सिंह के रूप में हुयी है। उसकी हत्या के आरोप में भतीजे पप्पू सिंह (30) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। सूत्रों ने कहा कि शैलबिहारी और पप्पू सिंह के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। शैलबिहारी इसकी शिकायत करने थाने जा रहा था, तभी पप्पू ने गोली चलाकर अपने चाचा पर हमला कर दिया।