enewsmp.com
Home क्राइम NH किनारे डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

NH किनारे डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

रीवा/त्योंथर(ईन्यूज एमपी)- रीवा जिले के त्योंथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागी पहाड़ में NH-30 किनारे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे पहाड़ के पास एक **डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव** मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि **युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को डिलीवरी बैग में रखकर सोहागी पहाड़ के सुनसान इलाके में लाकर फेंका गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या कहां हुई और शव को घटनास्थल तक कौन लेकर आया।

अब तक नहीं हो सकी शव की पहचान

मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सोहागी थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा होने के कारण पुलिस आसपास के जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गुमशुदा युवकों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मृतक की पहचान होने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

लूट के बाद हत्या की भी आशंका

मामले में प्रारंभिक तौर पर लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास भी पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।

थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और हत्या की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Share:

Leave a Comment