enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में 2 अक्टूबर को भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता और पौधरोपण के होंगे कार्यक्रम

सीधी में 2 अक्टूबर को भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता और पौधरोपण के होंगे कार्यक्रम

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को सीधी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सीधी विधायक रीती पाठक की विशेष उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्वच्छता एवं पुष्पांजलि से होगी। इसके बाद नगर में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं पुष्पांजलि की जाएगी।

सुबह 8:30 बजे न्यू बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे मुक्तिधाम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।

वहीं 3 अक्टूबर को सुबह 7 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ता बंधु-भगिनियों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने सभी से कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की अपील की है।

Share:

Leave a Comment