रीवा(ईन्यूज एमपी)- स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार देर रात कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अचानक आयुष्मान अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों के एक साथ अस्पताल पहुंचने से वहां मौजूद स्टाफ में हलचल मच गई। कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मौजूद कर्मचारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्टाफ से संबंधित जानकारी ली। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किन बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी जुटाई गई, इसकी विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से अभी सामने नहीं आई है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने निरीक्षण को रूटीन जांच बताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की जांच की गई है और जांच टीम की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही निरीक्षण में सामने आए तथ्यों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से अस्पताल में किसी गड़बड़ी या अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि निरीक्षण में क्या तथ्य सामने आए और क्या किसी कार्रवाई की आवश्यकता है।