enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा, ₹65 तक बढ़े दाम

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा, ₹65 तक बढ़े दाम

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम करीब ₹62.50 से ₹65 तक बढ़ाए हैं। नई दरों के बाद रीवा में कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा ₹3066 का हो गया है।

भोपाल में अब कमर्शियल सिलेंडर ₹2815, इंदौर में ₹2919, जबलपुर में ₹3030, ग्वालियर में ₹3037 और उज्जैन में ₹2980 में मिलेगा। सिंगरौली में इसकी कीमत ₹3064, सतना और नरसिंहपुर में ₹3063.50, कटनी में ₹3062.50 और पन्ना में ₹3061 हो गई है।

26 जिलों में 3 हजार के पार

नई दरों के बाद प्रदेश के 26 जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹3000 या उससे अधिक हो गई है। शाजापुर और सीहोर में भी कीमत बढ़कर ₹2822 पहुंच गई है।

घरेलू गैस के दाम में बदलाव नहीं

घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भोपाल में इसकी कीमत ₹947.50, इंदौर में ₹970, जबलपुर में ₹948.50, ग्वालियर में ₹1025.50 और उज्जैन में ₹1001.50 है।

होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों की लागत बढ़ेगी। NRAI के प्रतिनिधि और कैफे संचालक अभिषेक बाहेती के मुताबिक, पहले कमर्शियल सिलेंडर करीब ₹1800 में मिलता था, जो बढ़ते-बढ़ते ₹3300 तक पहुंच गया था। बाद में कीमतों में कमी आई, लेकिन पिछले दो महीनों से लगातार बढ़ोतरी का असर कारोबार पर पड़ रहा है।

Share:

Leave a Comment