enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई सहमति के बाद हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया।

हड़ताल की घोषणा के चलते भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में रविवार को भी बैंक शाखाएं खोली गई थीं, ताकि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी न हो।

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कामकाज (5 डे वर्किंग) लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी पहले भी कई बार हड़ताल कर चुके हैं।

हड़ताल स्थगित होने के बाद अब बैंकिंग सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

Share:

Leave a Comment