enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रीवा से सीधी अब 90 मिनट में! आज से दौड़ेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की AC बसें, देखें पूरा टाइमटेबल...

रीवा से सीधी अब 90 मिनट में! आज से दौड़ेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की AC बसें, देखें पूरा टाइमटेबल...

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- सीधी और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत रीवा-सीधी मार्ग पर नई बस सेवा आज से शुरू होने जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें रीवा से गुढ़ और चुरहट होते हुए सीधी पहुंचेंगी। जारी रूट चार्ट के अनुसार करीब 80 किलोमीटर का सफर 1 घंटे 30 मिनट में पूरा किया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 25 सितंबर से शुरू की गई मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के पहले चरण में रीवा को 18 इंटरसिटी बसें मिली हैं। प्रदेश में पहले चरण में कुल 351 बसों को विभिन्न मार्गों पर उतारा गया है।

इलेक्ट्रिक एसी बसों से सफर-
रीवा-सीधी मार्ग पर शुरू होने वाली बस सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने वाली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सेवा में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया गया है। बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए GPS, CCTV और पैनिक बटन जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं रखी गई हैं।
इंटरसिटी सेवा का किराया ₹2 प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। हालांकि वास्तविक किराया यात्रा की दूरी और निर्धारित किराया संरचना के अनुसार होगा।

रीवा–सीधी रूट
रीवा ➝ गुढ़ ➝ चुरहट ➝ सीधी
चार ट्रिप में दोनों तरफ चलेगी बस
जारी किए गए बस रनिंग शेड्यूल के अनुसार इस मार्ग पर BUS-A और BUS-B के जरिए प्रतिदिन दोनों दिशाओं में कुल 8 ट्रिप संचालित होंगी।

BUS-A
सुबह का ट्रिप
रीवा से प्रस्थान — सुबह 6:00 बजे
सीधी आगमन — सुबह 7:30 बजे
सीधी से वापसी — सुबह 8:30 बजे
रीवा आगमन — सुबह 10:00 बजे

दोपहर का ट्रिप
रीवा से प्रस्थान — दोपहर 12:00 बजे
सीधी आगमन — दोपहर 1:30 बजे
सीधी से वापसी — दोपहर 3:00 बजे
रीवा आगमन — शाम 4:30 बजे

BUS-B
सुबह का ट्रिप
रीवा से प्रस्थान — सुबह 7:30 बजे
सीधी आगमन — सुबह 9:00 बजे
सीधी से वापसी — सुबह 10:00 बजे
रीवा आगमन — सुबह 11:30 बजे

दोपहर/शाम का ट्रिप
रीवा से प्रस्थान — दोपहर 3:15 बजे
सीधी आगमन — शाम 4:45 बजे
सीधी से वापसी — शाम 5:30 बजे
रीवा आगमन — शाम 7:00 बजे

रीवा और सीधी के बीच बड़ी संख्या में रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह सेवा महत्वपूर्ण सुविधा साबित हो सकती है। नियमित समय-सारणी और आधुनिक बसों के संचालन से दोनों शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन का विकल्प बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तार देने की योजना है। सरकार ने आगे चलकर प्रदेश में सार्वजनिक बसों का नेटवर्क बड़े स्तर पर बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है।

Share:

Leave a Comment