खड़ौरा में शतचंडी महायज्ञ हवन, आध्यात्मिक सत्संग, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सीधी(ईन्यूज एमपी)-आचार्य रामाधार सेवा संघ खड़ौरा, देवसर जिला सिंगरौली द्वारा परम पूज्य आचार्य प्रवर गुरुदेव श्री रामाधार चतुर्वेदी के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विक्रम संवत 2083, आश्विन कृष्ण पक्षी तदनुसार 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के तहत सुबह 8:30 बजे तक शक्ति सदन श्री गुरु निलयम खड़ौरा में श्री शतचंडी महायज्ञ हवन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शक्ति सदन परिसर स्थित पं. विष्णुदत्त सभागार में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कमला भारती विद्यापीठ खड़ौरा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। वहीं, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर में दोपहर 3 बजे से विचार पुष्पांजलि एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित होगा। जन्मदिवस समारोह समिति के सचिव अमलेश्वर चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। समारोह में प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।