enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भोपाल में आज से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना, तीन मांगों को लेकर आंदोलन

भोपाल में आज से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना, तीन मांगों को लेकर आंदोलन

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षक संगठनों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में आज से शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि मांगों का निराकरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी परीक्षा को निरस्त करना, सेवावधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किया जाना और ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक किया जाना शामिल है।

टीईटी परीक्षा के मुद्दे को लेकर शिक्षक इससे पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। अब शिक्षक संगठनों ने मांगों के निराकरण के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठनों का कहना है कि जब तक तीनों मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Share:

Leave a Comment