enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री का जताया आभार

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री का जताया आभार

सीधी - प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों की समीक्षा की भनक लगते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आयुक्त लोक शिक्षण के निर्देशन में प्रदेश भर 618 पात्र आवेदकों की सहायक ग्रेड 3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी किए जाने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म.प्र. के भरत पटेल प्रांताध्यक्ष, हरीश मिश्र जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव, विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं शिक्षामंत्री राव उदयप्रताप सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया है साथ ही प्रदेश भर में शिक्षा विभाग के परिवेदना पोर्टल पर शिक्षकों की लगभग 15000 से ज्यादा लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें भी शीघ्र निराकरण हेतु आग्रह किया है। परिवेदना पोर्टल में दर्ज समस्याओं के शीघ्र निराकरण हो जाने से संबंधित लोकसेवक स्वस्थ्य मानसिकता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा जिससे प्रदेश के नौनिहाल भी लाभान्वित होंगे।

Share:

Leave a Comment