enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बाणसागर बांध से सोन नदी में बढ़ाया जाएगा जल प्रवाह, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अलर्ट

बाणसागर बांध से सोन नदी में बढ़ाया जाएगा जल प्रवाह, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अलर्ट

सीधी/रीवा(ईन्यूज एमपी)- बाणसागर मुख्य बांध में आवक बढ़ने और पूर्ण भराव जलस्तर बनाए रखने के लिए शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे स्पिलवे के रेडियल गेटों की ओपनिंग बढ़ाई जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार, खुले हुए रेडियल गेट क्रमांक 9 की ओपनिंग 0.20 मीटर से बढ़ाकर 0.25 मीटर की जाएगी। वहीं गेट क्रमांक 10 और 11 को भी 0.25-0.25 मीटर खोला जाएगा। इसके परिणामस्वरूप स्पिलवे के तीन रेडियल गेटों से कुल 158 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा।

बाणसागर मुख्य बांध के स्पिलवे और पावर हाउस क्रमांक-3 से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी को मिलाकर कुल प्रवाह 332.30 क्यूमेक्स रहेगा। सूचना में यह भी कहा गया है कि बांध में आवक बढ़ने की स्थिति में जल निकासी की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।

सोन नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

बाणसागर बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में सोन नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मैदानी अमले को लोगों तक सूचना पहुंचाने तथा उन्हें सोन नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और नदी में नहीं जाने के लिए अलर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह सूचना मुख्य अभियंता, गंगा कछार जल संसाधन विभाग, रीवा के आदेशानुसार जारी की गई है।

Share:

Leave a Comment