enewsmp.com
Home क्राइम सीधी में बाइक चोर गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल बरामद

सीधी में बाइक चोर गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल बरामद

सीधी( ईन्यूज एमपी)- कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए मऊगंज निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान महबूब अंसारी निवासी भाटी चक्र, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी द्वारा सीधी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें मऊगंज ले जाने की जानकारी सामने आई।

चार चोरी की बाइक बरामद

आरोपी की निशानदेही/कब्जे से पुलिस ने ये वाहन बरामद किए—

1. टीवीएस मोटरसाइकिल — MP 66 MF 4133


2. प्लैटिना मोटरसाइकिल — MP 53 MG 8020


3. हीरो होंडा HF डीलक्स — MP 53 MK 0539


4. हीरो होंडा स्प्लेंडर — MP 53 MC 5456



चारों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक आनंद, आरक्षक रन बहादुर और आरक्षक बालेन्द्र की भूमिका रही।

Share:

Leave a Comment