enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी के 1 लाख 4 हजार 947 पेंशन हितग्राहियों के खातों में अंतरित हुए 6 करोड़ 29 लाख रुपये

सीधी के 1 लाख 4 हजार 947 पेंशन हितग्राहियों के खातों में अंतरित हुए 6 करोड़ 29 लाख रुपये

सीधी (ईन्यूज एमपी)-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के कुलैथ से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 207 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत 7 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में 175 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। यहां अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत सीधी जिले के 1 लाख 4 हजार 947 पात्र हितग्राहियों के खातों में कुल 6 करोड़ 29 लाख 68 हजार 200 रुपये की राशि अंतरित की गई। इसमें जनपद पंचायत कुसमी के 7085 मझौली के 14236 रामपुर नैकिन के 21495 सीधी के 27833 एवं सिहावल के 28692 हितग्राही शामिल हैं। नगरीय निकायों में सीधी के 2280 मझौली के 1159 चुरहट के 1177 एवं रामपुर नैकिन के 990 हितग्राहियों के खातों में भी राशि अंतरित की गई। सभी पात्र हितग्राहियों को 600 रुपये प्रति हितग्राही के मान से पेंशन राशि प्रदान की गई।

योजनावार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 56218 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 10440 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के 2051 मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 662 मंदबुद्धि/बहुविकलांग को आर्थिक सहायता योजना के 1615 सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 7302 सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 282 सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना के 7494 दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि के 2426 सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 16437 तथा मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के 20 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत सीधी जिले के 78 हितग्राहियों के खातों में कुल 1 करोड़ 76 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। इसमें जनपद पंचायत सीधी के 24 हितग्राहियों को 54 लाख रुपये सिहावल के 20 हितग्राहियों को 44 लाख रुपये रामपुर नैकिन के 7 हितग्राहियों को 18 लाख रुपये मझौली के 9 हितग्राहियों को 18 लाख रुपये तथा कुसमी के 10 हितग्राहियों को 24 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।

नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद सीधी के 3 हितग्राहियों को 6 लाख रुपये तथा नगर पंचायत चुरहट के 5 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।

Share:

Leave a Comment