enewsmp.com
Home सीधी दर्पण उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ गोविन्द , जनार्दन और राजेश मिश्र ने किया मंच साझा बेल्दह में शिव कुमार दुबे की प्रतिमा का किया अनावरण...

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ गोविन्द , जनार्दन और राजेश मिश्र ने किया मंच साझा बेल्दह में शिव कुमार दुबे की प्रतिमा का किया अनावरण...

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेल्दह में वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी स्वर्गीय शिव कुमार दुबे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा, द्वारिका प्रसाद दुबे, टीआरएस कॉलेज के पूर्व प्रेसिडेंट ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, नारायण तिवारी,भानू पाण्डेय, डाक्टर एच.के. तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नेता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वर्गीय शिव कुमार दुबे को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शिव कुमार दुबे का व्यक्तित्व और कार्यशैली ऐसी थी कि सामान्य पद पर रहते हुए भी उन्होंने समाज में विशिष्ट मुकाम हासिल किया। उनके प्रति लोगों के मन में सम्मान है। उनके व्यक्तित्व की विशेषता रही कि उनके बारे में किसी ने नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। यह उनके अच्छे आचरण और सामाजिक व्यवहार का प्रमाण है।

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एक ओर ऐसे लोग हैं जो अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी कतराते हैं, वहीं दूसरी ओर शिव कुमार दुबे के संस्कारों का प्रभाव है कि उनके निधन के बाद उनके पुत्र महेश और दीनानाथ दुबे ने उनकी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है।

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा ने भी स्वर्गीय शिव कुमार दुबे के जीवन से जुड़ी घटनाओं और उनके सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Share:

Leave a Comment