enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी के बेलदह गांव पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वर्गीय शिवकुमार दुबे की प्रतिमा का करेंगे अनावरण...

सीधी के बेलदह गांव पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वर्गीय शिवकुमार दुबे की प्रतिमा का करेंगे अनावरण...

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज सीधी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के ग्राम बेलदह, पोस्ट हनुमानगढ़ पहुंचकर स्वर्गीय पंडित शिवकुमार दुबे की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेंद्र शुक्ल दोपहर 12 बजे रीवा से सीधी जिले के ग्राम बेलदह के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे उनका ग्राम बेलदह पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां वे सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय पंडित शिवकुमार दुबे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे वे बेलदह से रीवा के लिए रवाना होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा अनावरण समारोह में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा सीधी के पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा की उपस्थित उल्लेखनीय रहेगी कार्यक्रम में परमपूज्य श्री बाला व्यंकटेश शास्त्री जी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे ।

यह प्रतिमा अनावरण समारोह स्वर्गीय श्री शिवकुमार दुबे की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है जिन्हें लोग सेक्रेटरी साहब के नाम से जानते थे जिनकी समाज में अच्छी शाख थी । कार्यक्रम का आयोजन उनके निज निवास ग्राम बेलदह, पोस्ट हनुमानगढ़, जिला सीधी में किया जाएगा। कार्यक्रम के आमंत्रक महेश प्रसाद दुबे एवं डॉ. डी.एन. दुबे हैं। समस्त दुबे परिवार, ग्राम बेलदह की ओर से क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों को सपरिवार उपस्थित होने अनुरोध किया गया है।वंही उपमुख्यमंत्री के निर्धारित प्रवास को लेकर ग्राम बेलदह में प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं।

Share:

Leave a Comment