भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के तहत इंदौर के एसीपी कोतवाली विनोद कुमार दीक्षित को उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, भोपाल की एसीपी बिट्टू शर्मा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी गृह विभाग के आदेश के अनुसार, प्रीतम सिंह बालरे को मंडला जिले के एसडीओपी निवास से स्थानांतरित कर बालाघाट में आईजी कार्यालय में एआईजी पदस्थ किया गया है। मनोहर सिंह गवली को खंडवा जिले के मूंदी एसडीओपी पद से नर्मदापुरम में एसपी, अजाक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बाबूलाल वर्मा को रेडियो मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। राम शंकर सिलावट को एटीसी, पुलिस मुख्यालय से एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। महेंद्र रायपुरिया को पांचवीं वाहिनी एसएएफ, मुरैना से स्थानांतरित कर भोपाल में आईजी कार्यालय एसएएफ में एआईजी बनाया गया है। क्यूडी शाखा में भी नई नियुक्तियां ऋतुराज गुप्ता को पुलिस मुख्यालय की क्यूडी शाखा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूडी, भोपाल पदस्थ किया गया है। सत्येंद्र कुमार वर्मा को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सतीश कुमार चतुर्वेदी को मंडला से स्थानांतरित कर सागर जोन के आईजी कार्यालय में एआईजी बनाया गया है। विनोद दीक्षित उज्जैन में संभालेंगे लोकायुक्त की कमान इस फेरबदल में इंदौर के एसीपी कोतवाली विनोद कुमार दीक्षित की नई पदस्थापना खास मानी जा रही है। उन्हें उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में एसीपी के पद पर पदस्थ बिट्टू शर्मा को पुलिस मुख्यालय में एआईजी बनाया गया है।