enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में 1000 पदों पर भर्ती

पुलिस महकमे में 1000 पदों पर भर्ती

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने ड्राइवर आरक्षक के 1000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 15 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

भर्ती में SAF के 200 और जिला पुलिस के 800 रिक्त पद शामिल हैं। सिंहस्थ से पहले पुलिस परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इन पदों पर भर्ती की जा रही है।

भर्ती की प्रमुख तारीखें

आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर 2026

लिखित परीक्षा: 4 जनवरी 2027

कुल पद: 1000

SAF: 200 पद

जिला पुलिस: 800 पद

पद: ड्राइवर आरक्षक

Share:

Leave a Comment