enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में ठंड का असर, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं

सीधी में ठंड का असर, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिले में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यालयों का समय निर्धारित किया है। आदेश के अनुसार अब जिले में कोई भी शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं होगा।

यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई सहित अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। नया समय 23 नवंबर 2026 से प्रभावशील होगा।जिला प्रशासन ने ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Share:

Leave a Comment