enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सागर में ट्रक से टकराई तीर्थ यात्रियों की मिनी बस, बुजुर्ग की मौके पर मौत; कई घायल

सागर में ट्रक से टकराई तीर्थ यात्रियों की मिनी बस, बुजुर्ग की मौके पर मौत; कई घायल

सागर(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के सागर जिले में देर रात तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग तीर्थ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बमोरी बीका के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के लिए गए थे। धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद सभी मिनी बस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बमोरी बीका के पास सड़क पर चल रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में मिनी बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।
हादसा इतना जोरदार था कि मिनी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बुजुर्ग यात्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में मिनी बस चालक का नियंत्रण बिगड़ा और बस ट्रक से टकरा गई।

Share:

Leave a Comment