enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश रेलवे ट्रैक किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी मोरवा पुलिस

रेलवे ट्रैक किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी मोरवा पुलिस

सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- मोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पहचान चकरिया निवासी पवन उर्फ छोटू पनिका, पिता संतधारी पनिका के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और अक्सर रेलवे ट्रैक के पास बने रास्ते से आना-जाना करता था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक के पास चलते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब पांच फीट नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत होने की संभावना है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

Leave a Comment