enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ओरछा-चित्रकूट में गूंजेगी श्रीरामकथा, 5 से ज्यादा देशों के कलाकार होंगे शामिल

ओरछा-चित्रकूट में गूंजेगी श्रीरामकथा, 5 से ज्यादा देशों के कलाकार होंगे शामिल

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में श्रीराम की जीवनगाथा और भारतीय कला-संस्कृति को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। ओरछा और चित्रकूट में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के कलाकार एवं विद्वान श्रीरामकथा के विभिन्न प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

ओरछा में 11 से 13 अक्टूबर तक श्रीराम राजा मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन होगा। वहीं चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर 13 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजन किया जाएगा।

उत्सव में 5 से अधिक देशों के विद्वान और कलाकार शामिल होंगे। श्रीरामकथा के प्रसंगों को 10 से अधिक कला-साहित्य विधाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रसिद्ध लीला मंडलियां श्रीराम के आदर्शों और जीवन प्रसंगों को मंच पर जीवंत करेंगी।

आयोजन में श्रीराम के जन्म, बाल लीलाओं, वनगमन, सीता हरण, हनुमान भक्ति, लंका विजय और अयोध्या वापसी जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन होगा। इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और श्रीराम के आदर्शों को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment