सीधी (ईन्यूज एमपी)। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 132/33 केवी सिहावल उपकेंद्र के 50 एमवीए ट्रांसफार्मर के 132 केवी पक्ष में आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार, 24 नवंबर को सिहावल क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधीक्षण अभियंता (संचालन/संधारण), मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सीधी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्य के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 33 केवी गेरुआ एवं बीछी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता एवं परिस्थितियों को देखते हुए शटडाउन की निर्धारित अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान असुविधा से बचा जा सके।