भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार देर शाम 26 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, IPS शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से स्थानांतरित कर गोटेगांव में एसडीओपी बनाया गया है। वहीं, जबलपुर में पदस्थ डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला को यातायात विभाग से स्थानांतरित कर नर्मदापुरम में यातायात डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जबलपुर में महिला सुरक्षा विभाग में पदस्थ डीएसपी आशीष जैन को पन्ना जिले के अजयगढ़ में एसडीओपी बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, छतरपुर, मंडला, राजगढ़ और देवास सहित प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं— 1. शुभम सिंह ठाकुर – गाडरवारा से गोटेगांव (नरसिंहपुर) 2. पुरुषोत्तम मरावी – डिंडोरी से निवास (मंडला) 3. संतोष मिश्रा – नर्मदापुरम से यातायात सतना 4. संतोष कुमार शुक्ला – जबलपुर से यातायात नर्मदापुरम 5. नम्रता सांघिया – भोपाल से खिलचीपुर (राजगढ़) 6. आशीष जैन – जबलपुर से अजयगढ़ (पन्ना) 7. सुनील कुमार वरकड़े – छिंदवाड़ा से डभौरा (रीवा) 8. नीलम कनौज – इंदौर से एलआर देवास 9. अपूर्वा किलेदार – इंदौर में कोतवाली सहायक पुलिस आयुक्त 10. अश्विनी कुमार – खिरकिया से हरसूद (खंडवा) 11. नवीन तिवारी – भोपाल से जहांगीराबाद (भोपाल) 12. शिबाली तिवारी – शहडोल से पुलिस मुख्यालय भोपाल 13. प्रतिमा शर्मा – भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा 14. सुजीत तिवारी – भोपाल से न्यायालय-2, इंदौर 15. दिनेश प्रजापति – सीतामऊ से महिदपुर (उज्जैन) 16. विवेक कनाडिया – उज्जैन से तराना (उज्जैन) 17. कमल निगमवाल – मंदसौर से नागदा (उज्जैन)