रीवा( ईन्यूज एमपी) विंध्यरीजन के रीवा से नितेश तिवारी और सच्चिदानंद उपाध्याय गुजरात के कांडला पोर्ट स्थित अरिहंत एग्रो कंपनी में काम करते थे। आरोप है कि कंपनी मालिक ने दोनों को करीब 8 दिन तक बंधक बनाकर रखा और 4 दिनों तक लाठी-डंडों व सरिया से मारपीट कराई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने रीवा कलेक्टर और एसपी कार्यालय में शिकायत की। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दोनों को मुक्त कराकर रीवा लाया गया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई की मांग की है।