enewsmp.com
Home क्राइम सीधी:चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, 20 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार

सीधी:चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, 20 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार

सीधी (ईन्यूज एमपी)-जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार 24 मार्च को ग्राम बढ़ौरा निवासी 17 वर्षीय मोनिक कुमार रावत ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता मिथिला उर्फ ललवा रावत अपनी पत्नी उमा रावत के चरित्र पर संदेह करते थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी ने लाठी-डंडों से बर्बर मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना सेमरिया में अपराध क्रमांक 88/26 दर्ज कर विशेष टीमें गठित की गईं। थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश दी और आरोपी को 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उनि. विकास सिंह, सउनि. भूपेंद्र बागरी, सउनि. टीडी रावत, प्रधान आरक्षक पंकज विश्वकर्मा, आरक्षक विनीत सिंह एवं मनीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment