enewsmp.com
Home क्राइम एनसीएल निगाही क्वार्टर में महिला का संदिग्ध शव, जांच में जुटी पुलिस

एनसीएल निगाही क्वार्टर में महिला का संदिग्ध शव, जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- शुक्रवार शाम Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के निगाही प्रोजेक्ट स्थित एमक्यू-433 क्वार्टर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका दसौती क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जिस क्वार्टर में शव मिला, वह कथित रूप से एक ठेकेदार को आवंटित बताया जा रहा है। घटना स्थल से शराब की बोतलें और सिगरेट भी बरामद होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही क्वार्टर में महिला की मौजूदगी और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।

Share:

Leave a Comment