enewsmp.com
Home स्वास्थ्य देश के पहले आयुर्वेद संस्थान का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

देश के पहले आयुर्वेद संस्थान का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को देश के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया। दिल्ली के सरिता विहार में बना यह संस्थान आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को अत्याधुनिक उपकरणों व तकनीक के साथ जोड़ने में सहायक होगा। 157 करोड़ की लागत से बने इस संस्थान का निर्माण एम्स की तर्ज पर किया गया है। यह संस्थान 10 एकड़ में फैला है। यह एनएबीएच से मान्यता प्राप्त अस्पताल है और इसमें एक एकेडिमिक ब्लॉक भी है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार