enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश ओवरस्पीड में आमने-सामने भिड़ीं कार और डीसीएम, चालक घायल

ओवरस्पीड में आमने-सामने भिड़ीं कार और डीसीएम, चालक घायल

भर्रा में हादसा, कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न ट्रॉमा सेंटर किया रेफर; डीसीएम चालक फरार

सिंगरौली/देवसर(ईन्यूज एमपी)- राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्थुआ के भर्रा में शुक्रवार को तेज रफ्तार के चलते कार और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। घायल की पहचान इलाहाबाद निवासी विवेक पांडे के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक 25 BH 8648 J सामने से आ रहे आईशर डीसीएम क्रमांक MP 66 G 2840 से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने डायल 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बैढ़न ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस आरक्षक राजेश मिश्रा, चालक राजेश वैश्य और समाजसेवी योगेश द्विवेदी (पप्पू गुरु) ने सहयोग किया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment