enewsmp.com
Home देश-दुनिया दर्दनाक हादसा:- नाव पलटने से 22 लोगों की मौत ,कई लापता

दर्दनाक हादसा:- नाव पलटने से 22 लोगों की मौत ,कई लापता

लखनऊ(ईन्यूज़ एमपी)- यूपी के बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में काठा गांव के सामने यमुना नदी में एक नाव के पलटने से 22 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।
घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे मे मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में बचे लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

मिल रही जानकारी के अनुसार काठा गांव से करीब 35 लोग नाव पर सवार होकर यमुना पार हरियाणा की ओर अपने खेत में काम करने जा रहे थे। लेकिन अचानक नाव पलट गई और अधिकतर लोग यमुना में डूब गए। जिसमें से अभी तक 22 शव नदी से निकाले गए हैं। जिला पुलिस एवं प्रशासन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव का काम अभी जारी है।प्रथम दृष्टया नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

लोगों के अलावा नाव पर खाद के बोरे और अन्य सामान भी लदा था। नाव पर कितने लोग थे अभी यह स्पष्ट नहीं है। आधिकारिक तौर पर नाव में करीब 35 लोगों के होने के बात कही गई है | गोताखोर लापता लोगों की तलाश में लगे हैं।

Share:

Leave a Comment