रीवा(ईन्यूज एमपी)- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल रविवार को दो दिवसीय संभागीय प्रवास पर रीवा पहुंचेंगे। शाम 7 बजे चंद्रलोक होटल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वाहन रैली के साथ वे शहर में प्रवेश करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो जय स्तंभ चौक से शुरू होकर बैजू धर्मशाला तक जाएगा। रोड शो में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इन स्थानों पर होगा स्वागत जय स्तंभ चौक पर भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। खन्ना चौराहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्टेच्यू चौराहा पर पार्षद दीनानाथ वर्मा की अगुवाई में फोर्ट रोड के व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। प्रकाश चौराहा पर बैस समाज के अध्यक्ष वंशी साहू के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम होगा। हेमू कालानी चौक पर सिंधी समाज तथा शिल्पी प्लाजा पुलिस चौक पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, विधायक नागेंद्र सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी और नरेंद्र प्रजापति सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल और नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राजनिवास जाएंगे। आगामी दो दिनों में उनका संभागीय स्तर पर पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है।