enewsmp.com
Home देश-दुनिया नोटबंदी का असर: बड़ी गिरावट के साथ 7.1 फीसदी रही सालाना जीडीपी ग्रोथ

नोटबंदी का असर: बड़ी गिरावट के साथ 7.1 फीसदी रही सालाना जीडीपी ग्रोथ

Enewsmpजीडीपी समेत देश के 8 कोर सेक्टर्स की ग्रोथ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि पिछले साल हुई नोटबंदी के चलते जीडीपी और इकॉनमी के अहम सेक्टर्स में यह गिरावट आई है।
केंद्र की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 में देश की विकास दर 7.1 पर्सेंट रही। 2015-16 की तुलना में यह .8 पर्सेंट की गिरावट है, बीते साल यह आंकड़ा 7.9 पर्सेंट था।

Share:

Leave a Comment