enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कविता संग्रह "चलो कहीं और चलें "का विमोचन इंदौर में

कविता संग्रह "चलो कहीं और चलें "का विमोचन इंदौर में

सीधी(ईन्यूज एमपी)-- वरिष्ठ लेखक, पत्रकार सोमेश्वर सिंह के दूसरे कविता संग्रह "चलो कहीं और चलें"का विमोचन आगामी 24-25 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय सम्मेलन में किया जाएगा। यह जानकारी प्रलेस इकाई सीधी के महासचिव अशोक तिवारी "अकेला" ने दी है।
अकेला ने बताया कि प्रगतिशील लेखक संघ इकाई सीधी के अध्यक्ष सोमेश्वर सिंह की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। यह उनका दूसरा कविता संग्रह है। कविता संग्रह का विमोचन देश प्रलेस के नामचीन लेखकों ,साहित्यकारों के मौजूदगी में संपन्न होगा।
जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार, भाषाविद डॉक्टर गणेश एन देवी , प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह सिरसा, जितेंद्र भाटिया, कुमार अंबुज प्रमुख हैं। कविता संग्रह "चलो कहीं और चले" ऑनलाइन अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, गूगल में उपलब्ध है।

Share:

Leave a Comment